विषय : श्री राम
राम लला का दर्शन करने |
चलो अयोध्या सब-जन तरने ||
मन - मन्दिर में दीप जलाकर |
राम धाम को खूब सजाकर||
पञ्चशत बरस राह निहारे |
हम सब-जन हैं शरण तुम्हारे ||
राम - राम मिल बोलो सारे |
राम तुम्हारे , राम हमारे ||
दशरथ नंदन अति मनभावन |
राम - धाम है सुन्दर पावन ||
राम लला की जय जय बोलो |
अंतर्मन के सब पट खोलो ||
© डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment