बधाई संदेश

💥🌷बधाई संदेश🌷💥
          सादर धन्यवाद

सम्मेलन समारोह में आये
रचनाकार का सम्मान हो,
प्रतिभागी और सहभागी,
कविराजों का मान हो।

नित्य अरुण की आभा से,
जीवन हो आलोकित,
मधुर प्रेरणा जब मिले,
सब कर्म हमारे हो पुलकित।

संजीत यश से तेज मिलें,
खिलें प्रसून की महक,
मिले आशीष सबको,
काव्य स्वर की चहक।

सोम सहयोग से मिलें,
संगम को ऊँचा नाम,
प्रीती सृजन पीयूष है,
आस से होते ऊँचे काम।

राही हूँ भगत पथ का,
साहिल पर मिलते राम,
नीलम नवीन को नमन हो,
साहित्य संगम का नाम।

भानु तेज सोम बनें,
बृज सरस हो धाम,
राज मंत्र का जोश भरे,
लो मुरारि का नाम।

स्वीकार हो बधाई सबको,
सफल सम्मेलन संगम आन,
सौम्या सिद्धी कर रही,
नारी की ऊँची शान।

कैलाश पति के वरद कर,
रश्मि रजनी देव है नन्द,
निर्मल विवेक मन उज्ज्वल,
भूपधर जागायें आनन्द।

जिनके नाम रह गये है उन सभी महानुभावों को हार्दिक बधाई
आप सभी को बधाई

     🏻

   ✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल
       🙏🏻 धन्यवाद 🙏🏻

            साहित्य संगम  

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार