राहें

💐🙏🏻 *राहें* 🙏🏻💐

राहों के हम साथ आ गये।
यादों के ज़स्बात आ गये।
राहें आसाँ हो जायेगी।
हमराही हम साथ आ गये।

राह भटक कर राह पा गये,
जीने के अरमान पा गये,
कठिन डगर अब कट जायेगी,
नेह प्रेम की चाह पा गये।

राह से निकल राह पा गये,
रिश्तों की सौगात पा गये,
विरह अगन अब कट जायेगी,
सजना का हम प्यार पा गये।

शूल राह के फूल बन गये,
गुरुवर जीवन मूल बन गये,
रातें काली कट जायेगी,
सकल शरण अनुकूल बन गये।

✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार