देशद्रोह

🙏🏻 देशद्रोह 🙏🏻

मनहरण घनाक्षरी 8,8,8,7 पर यति, कुल 31 वर्ण चार चरण समतुकान्त,

देश द्रोही को उखाड़,
अनाचार को सुधार,
देशहित सदाचार,
मान देना चाहिए।

जन्म भूमि जननी का,
गुरु ज्ञान करनी का,
भाव प्रेम कथनी का,
ज्ञान देना चाहिए।

धोखेबाज नेताओ के,
धनपशु मानवों के,
देशद्रोहियों के हर,
प्रान लेना चाहिए।

घुसपैठ घूसखोरी,
पूँजीपति व्यभिचारी,
बेईमानी पर जरा,
ध्यान देना चाहिए।

   ✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments