रक्षाबंधन (2/08/2021)

        रक्षाबंधन

भाई  से  कहती   है   बहना,
सदा सुखी तुम हरदम रहना|

जीवन के सब सुख पाना तुम,
हर पल खुशियाँ बरसाना तुम|

भाई  कहता  है   बहना  तुम,
अपने  घर  का हो गहना तुम|

सदा  स्नेह  की  मूरत बनकर,
जीना तुम  खुबसूरत  बनकर|

ना कभी किसी से डरना  तुम,
मुश्किल में भी दम भरना तुम|

हर  पल  भाई  को  पाओगी,
जब मुश्किल में तुम आओगी|

इस   धागे  के  वचन अनूठे,
भाई   बहना  से   ना   रूठे|

©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार