तिरंगा गीत {15/08/2021} साहिल द्वारा रचित

🇮🇳  तिरंगा  🇮🇳

देश भक्त की यही तमन्ना,
भारती   तिरंगा  लहराए|

जान   हमारी  चाहे  जाए,
मगर तिरंगा झुक ना पाए|

इसकी आन-बान में देखो,
नौछावर कितने प्राण हुए|

भारतवासी जन मानस का,
सर्वदा   तिरंगा   शान   रहे|

पुण्य गगन अरु पुण्य धरा पर,
भारती   तिरंगा   लहराए |

देश भक्त की यही तमन्ना,
भारती   तिरंगा  लहराए|

जान   हमारी  चाहे  जाए,
मगर तिरंगा झुक ना पाए||

©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार