कृष्ण जन्माष्टमी

25/08/2016
रचनाकार - डाॅ• राहुल शुक्ल
विषय - श्री कृष्ण जन्माष्टमी
💐💐💐💐💐💐💐

🍨🍨🍨🍨🍨🍨
माखन मिश्री मधुर मिठाई, 
मोहन मथुरा की मिताई,
राधे राधे मन में जप लों,
कृष्ण प्रेम की खाओ मलाई।

रूप रंग मन मोहित, 
राधे संग जन दर्शित,
स्नेह प्यार के आकुल,
जीवन कृष्ण समर्पित।

दुःख विषाद मिटाते,
जन मन को अकुलाते, 
हर पल आनन्द रूप है,
श्री कृष्ण जन्म हर्षाते।

प्रेम पंथ प्रदर्शित,
निस्वार्थ समर्पित,
सब विघ्नों के हर्ता, 
राधे कृष्ण हो दर्शित।

रास रचैया मुनि मन क्रेता,
गौ गोपी  ग्वाल प्रणेता,
मुरली मनोहर राधे कृष्ण, 
दुःख शोक  विक्रेता।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
बोलो श्री बिहारी लाल,
राधे कृष्ण की जय हो।

आप सब को कृष्ण जन्माष्टमी
की बहुत बहुत शुभकामनायें। 
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
हरे राम हरे राम, राम राम हरे
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

          साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार