भारतवाद/राष्ट्र वाद/ देशवाद !

         卐○ भारत  गान   ○卐
मंगलदायक  देश है भारत  उज्जवल है  तिरंगा हरियाली चारों तरफ है  मौसम है सतरंगा  उत्तर हिमालय यमुना गंगा योग से होते चंगा सुन्दर वन के भारत देश की बोलो जय जय जय जयकार हो।
सीमा पर भारत का झण्डा सेना करती परम सुरक्षा  विश्व गुरू है देश हमारा समृद्ध हमारा नारा ऐसे भारत देश की बोलो जय जय जय जयकार हो।
जननी और मातृभूमि की भारत माँ के सपूतों की आजादी के शहीदों की आजाद भगत और राजगुरु की  गाँधी सुभाष और तिलक की जय जय जय जयकार हो।
भारत माँ के लाल की बोलो  वेद और पुराण की बोलो साहित्य के भण्डार की बोलो गीत और संगीत की बोलो देश के सम्मान की बोलो  जय जय जय जयकार हो।
उम्मीदों की डगर चूमकर सफलता के परचम छू लों  कौशलता और होनहार की तकनीक और वीरवान की राणा प्रताप अशोक महान की जय जय जय जयकार हो
मंगलदायक देश है भारत उज्ज्वल है तिरंगा ऐसे भारत देश की बोलो जय जय जय जयकार हो।
    
       साहिल

Comments

  1. समर्पित स्वतंत्रता दिवस पर मेरी रचना
    धन्यवाद
    डाॅ• राहुल शुक्ल

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार