Skip to main content

सरस्वती वन्दना

☆ वन्दना  ☆ ॐ

माँ सरस्वती की वन्दना  हम करते हैं
ज्ञान दें विचार दें
जीवन को तार दें,
वीणावादिनी माँ की
वन्दना हम करते हैं।

शुभ्र ज्योति का  पुंज दें
मन का धवल कुञ्ज दें,
सत्य परम ज्ञान दें, 
वेदपाठिनी माँ की
वन्दना हम करते हैं।

माँ सरस्वती  ध्यान दें
चिन्तन विचार ज्ञान  दें
काया कमल का दान दें
ज्ञानदायिनी माँ की
वन्दना हम करते हैं

          साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...