एक पौधा एक संकल्प
🌿 एक पौधा, एक संकल्प 🌿
सकल धरा सुंदर बने, पौधे हों चहुँ ओर।
मिलकर संरक्षण करें, सुखमय होगा भोर॥
धरती माँ का यह संदेश,
रखना प्रकृति का ध्यान विशेष।
पेड़ लगाओ, धरा बचाओ,
हो हरियाली चहुँ ओर।
स्वच्छ, सुंदर वातावरण से,
महके जीवन का हर छोर।
नदियाँ निर्मल, वन हरियाले,
जीवन में चहुँ ओर उजाले।
पक्षी गाएँ मधुर तराने,
खुशहाली के नए तराने।
स्वच्छ हवा का हो अधिकार,
यही प्रकृति का है उपहार।
जल, जंगल और ज़मीन बचाएँ,
आने वाला कल मुस्कुराएँ।
मिलकर धरती को सजाएँ,
एक पौधा हम सभी लगाएँ।
हरित भविष्य का स्वप्न सजाएँ,
आओ मिलकर उसे बनाएँ।
"हर घर एक पौधा हो,
धरती का फिर सौंदर्य हो।
© डॉ. राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment