कामना छंद
विधान~
नगण तगण रगण
111 221 212
यति 6, 3 वर्णों पर,
प्रति चरण 9 वर्ण,
मधुर है गान, बाँसुरी|
विकल है शक्ति,आसुरी||
सुखद है कृष्ण, दर्शना|
विनय से नित्य, अर्चना||
सकल है देव, साधना|
सुखद हो मान, कामना||
हृदय की तान, राधिका|
जगत की शान, राधिका||
मचलता मोर, गीत से|
बरसता मेघ, रीत से||
सुर बजे साज, कृष्ण जी|
मन मिले आज, कृष्ण जी||
©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल
Comments
Post a Comment