Skip to main content

संकल्प विषय पर साहिल के दोहे

🌺🙏    संकल्प  🙏💐
               दोहे

संकल्पों  के  दीप  से, जगमग   होगा  देश|
सेवा  अरु  सत्कार  का, फैले  चहुँ  सन्देश||

शब्द  साधना लेखनी, सिर  पर माँ  का  हाथ|
संकल्पों  की  प्रीत  से, मिले  जीत  का साथ||

जैसे  मधुरस  के  लिए, कर्म  करे  मधुमाख|
तैसे  मानुष  कर्म  से, मिल  जाए  प्रभु पाख||

शुभता  के  संकल्प  से, कर्म  बने  सब पुन्य|
राम - राम  के  जाप  से, जीवन  होवे  धन्य||

संकल्पों  की  शक्ति  से, मिल  जाए  उत्कर्ष|
करम  साधना  ठानकर, सदा  मिलेगा  हर्ष||

मात - पिता गुरु ज्ञान का, लेकर हम उत्कर्ष|
पूरन  हो  संकल्प  सब, जीवन  में   हो  हर्ष||

तन - मन  संयम  साधना, है  जीवन का सार|
कलमकार  सब  गढ़  रहे, संकल्पों  का  हार||

सहज  कर्म  शुभ  धर्म  से, मानव  बने महान|
सत्य  अटल  संकल्प  से, जीवन  हो आसान||

प्रेम   सत्य  संकल्प  है,  प्रेम   भाव   देवत्व|
प्रेम   सदा  जीवित  रहे,  तो  पाए  अमरत्व||

धरती  अम्बर  सूर्य  सा,  अटल  करें   संकल्प|
फल  की  इच्छा  के  बिना, कर्म  बने परिकल्प||

उत्तम   सारे  शब्द  है, उत्तम   है   ये    प्रीत|
राष्ट्र  प्रेम  की   भावना, सदा   रहेगी   जीत||

हिम्मत  अरु  विश्वास  से, मिल  जाएगी  जीत|
सच्चे   दृढ़   संकल्प   से, बदले   जीवन  रीत||

सत्य  शरण   श्रीराम  हैं, जनहित  सेवा  कर्म|
मानव  सेवा  ही  सुदृढ़, जीवन  का   है   धर्म||

          ©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...