Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

कामना छन्द

           कामना छंद विधान~ नगण तगण रगण 111  221  212 यति 6, 3 वर्णों पर, प्रति चरण 9 वर्ण, मधुर  है   गान,  बाँसुरी| विकल है शक्ति,आसुरी|| सुखद है  कृष्ण,  दर्शना| विनय  से  नित्य, अर्चना|| सकल   ...

संकल्प विषय पर साहिल के दोहे

🌺🙏    संकल्प  🙏💐                दोहे संकल्पों  के  दीप  से, जगमग   होगा  देश| सेवा  अरु  सत्कार  का, फैले  चहुँ  सन्देश|| शब्द  साधना लेखनी, सिर  पर माँ  का  हाथ| संकल्पों  की  ...

पतंग (बाल कविता) डॉ• राहुल शुक्ल साहिल द्वारा रचित

🔸🔹   पतंग  🔸🔹       बाल कविता बन  पतंग  मैं उड़ जाता, जीवन  में खुशियाँ पाता, डोर पतंग की थामे कोई, संग -  संग   मेरे   गाता | फड़-फड़ करती अम्बर में, चिड़ियों  जैसे   उड़ती  है, जिस ओर  हवा चलती है, पतंग उसी  रुख मुड़ती है | लाल  सुरमई  सतरंगी, कितने  रंग  बदलती है, तितली रंग बिरंगी देखो, जैसे   रंग   बदलती  है | दुख पतंग जब कट जाए, नयी  पतंग  हम  पाते हैं, सभी  कष्ट  कट जाते हैं, नयी   उमंगे    लाते   हैं | ©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल