जय – जय कार

🙏 _जय- जय कार हो_ 🙏

विजय  सदा  हर  बार  हो,
सपने   सब   साकार  हो|

सुखद  मधुर  विचार  हो,
जीवन   में  आधार   हो|

प्रति-पल मन में झंकार हो,
सबकी  जय-जय कार हो|

बस  एक  ही  पुकार  हो,
तेरी  जय - जय  कार हो|

सुबह   शाम   सौ   बार  हो,
श्रीराम की जय जयकार हो|

हर    पल      बारम्बार    हो,
सियराम की जय-जयकार हो|

©️ डॉ• राहुल शुक्ल 'साहिल'

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार