Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2017

चाणक्य कथन

क: काल: कानि मित्राणि      को देश: को व्ययागमौ। कस्याहं का च मे शक्ति:      इति चिन्त्यं मुहुर्मुहु:।। "How is situation around me? who are my friends? how is condition in the country? what are the things for and against me or what do I have and what I don't have? who am I? what are my strengths?" one should always worry about these questions. Subhashitkar is suggesting us that we must be always alert and consider all this prior to any action.     चाणक्य के अनुसार, मनुष्य को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। हमारा समय कैसा चल रहा है, कौन हमारा मित्र और कौन हमारा शत्रु है, हमारा निवास-स्थान कैसा है, हमारी आय और व्यय कितना है, हमारी शक्ति कितनी है- ये सब बाते ही मनुष्य के चिंतन और मनन का केंद्रबिंदु होनी चाहिए। इन्हें ध्यान में रखकर आचरण करनेवाला मनुष्य जीवन में कभी असफलता का मुख नहीं देखता।             !! सु-प्रभातम् !!   आपका दिन शुभ मंगलमय हो।।

सियासत

     सियासत झूठ भी सच में बदल जाता सियासत में, समय जल्दी बदल जाता सियासत में, त्रस्त जनता सियासती दाँव पेचों से, जज्बातों से होता खिलवाड़ सियासत में। राजस्व का है बड़ा खेला सियासत में, भ्रष्टता के खेल की जड़ है सियासत में, बदल डालों सोच को सद्भावना  जागे, स्वर्ग की कल्पना सच हो सियासत में। उम्मीदों का बन गया पुल सियासत में, रोजी की आशा का गुल सियासत में, भटकता युवा राह जुर्म की पकड़े, अपराधी भी पहुँच रहे कुल सियासत में। सैनिकों की बोली भी लगाते सियासत में, किसान भी दाँव चढ़ जाते सियासत में, बदल डाले नवयुवक समाज को, अधर में अटका भारत सियासत में। ✍   डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

साहित्य समाज का दर्पण

☆   साहित्य समाज का दर्पण ☆ बदल सकते हैं हम मन की तस्वीर को, रोक सकते है समाज के व्यभिचार को, सद्गुण सद्विचार है दर्पण इन्सान का, बदलें साहित्य से मनुज के व्यवहार को।  व्यक्तित्व सँवारकर बदलें मन विकार को, बदलें हम चल पड़े परिवार के निर्माण को, मेल हो मिलाप हो विचारों की भाप हो, संस्कार परिवर्तन से रोक दें संताप को । नीति में रणनीति में कौशल जगे रीति में, कला में विज्ञान में साहित्य के संसार में, बालक भी सीखे कविता से पाठ को, पट खोल मन दर्पण शक्ति रक्त संचार में।  दर्पण न दिखाता मन के विचार को, मन भी न बताता हमारे आगार को, लगें दिल में साहित्य का दर्पण, तब हटा पायें आत्मा के गुबार को । हिन्द की हिन्द भाषा बोलो जी जान से, बदलों पुराने दर्पण जीओ अब शान से, रच दो दिखा दो दर्पण अब समाज को, युग परिवर्तन सम्भव सृजन से गान से।   खुद को बदल लें तब देखें अनाचार को, दर्पण न दिखाता हृदय के भार को, धुंधली सी परत विकृत मानसिकता, दर्पण साहित्य का दिखा दों संसार को।      ©   डाॅ• राहुल शुक्ल 'साहिल'

वर्णो का उच्चारण 1

यहाँ तीन चिह्न हैं , इनसे वर्णों के उच्चारण को समझते हैं ~ १. चिह्न है~~~    ⬆ बड़ा वर्ण (अधिक समय, यानि स्वर चढ़ाना) २. चिह्न है ~~~  ⬇ छोटा वर्ण (कम समय, यानि स्वर दबाना) ३. चिह्न है ~~~ 🔛 मध्य वर्ण (सामान्य समय , यानि कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं) तो ~ ( वर्ग वर्णों में ~पहला, तीसरा वर्ण ⬇, दूसरा चौथा ⬆ व पाँचवा 🔛,समझ कर बोलने का अभ्यास हो ) व्यंजन ~ ३३ (स्पर्श -२५  +  अन्तस्थ-४  +  ऊष्म-४  =  ३३) स्पर्श\वर्ग वर्ण\वर्गीय व्यंजन ~२५ (पाँच वर्ग - प्रथम वर्ण से वर्ग का नाम होगा )👇 क वर्ग~  क , ख, ग, घ, ङ च वर्ग~ च, छ, ज, झ, ञ ट वर्ग~ ट, ठ, ड, ढ, ण त वर्ग~ त, थ, द, ध, न प वर्ग~ प, फ, ब, भ, म (अन्तस्थ में चारों 🔛 ) अन्तस्थ-४ 👇 य, र, ल, व (सही क्रम होता है~य, व, र, ल) (ऊष्म में ~ ⬆⬇↔↔) ऊष्म -४ 👇 श, ष, स, ह तो ~ २५+४+४=३३ व्यंजन ================== संयुक्त व्यंजन-४ 👇 (संयुक्त में ~ ⬇⬇⬇⬆) क्ष, त्र, ज्ञ, श्र ================== उत्क्षिप्त\ताड़नजात-४ 👇 (⬆⬆) ड़, ढ़ =============== वर्णमाला में कुल स्वर -१३ 👇 (स्वर में क्रमश: ⬇⬆ (ऋ को ↔) पुन: ⬇⬆) अ, आ, इ, ई

SAHIL

        साहिल   🏄‍♀ रूठ जाती है दुनिया हमसे कभी, नैन मिलते नही बढ़ती मदहोशियाँ बेरुखी उनकी जैसे हो सागर कोई, जा के साहिल पे मिटती है बेचैनियाँ। उनकी यादें मिटाने लहर पे  गया, खो गया जाके भँवरों में, मैं फँस गया, आँख खोली तो देखा मैं सफ़रगार था, मेरी यादों में अब साहिल बस गया। मैं भी हैरान हूँ देख जुल़्मोंसितम, कैसे इंसा ही इंसा पे करें है सितम, गम़ के सागर का सफ़र है जिन्द़गी, पी गया सारे साहिल कैसे सितम।     🚣 साहिल  🌹🥀🌷🌸🌻🌺💐 🌺🥀🌷💐🌻🌸🌺    सव़ालेसाहिल ~ साहिल यूँ ही सोचता  है ,   कौन ज़्यादा मजबूर है ? ये किनारा, जो चल नहीं सकता, या वो लहर, जो ठहर नहीं सकती !! या वो सागर जो सबको अपने पास बुला नहीं सकता। या वो गहराई जो सब कुछ दिखा नहीं सकती है ? सुकूनेसाहिल ~      साहिल तो साहिल ही रहेगा, सागर की लहरें बदलेगीं, साहिल का हाथ जीवन भर का साथ प्रेम की डोर, उम्मीद की भोर। नदियों की मझधार और मन से जन को प्यार स्नेह भाव की बातों से मिल जाए रसधार, प्रेम जगा लो हर दिल में जीवन बनें सुखसार। सागर की लहरें ही संघर्ष सिखाती है, थकी हुई नजरें भी साहिल पर

कठिन शब्द

     कठिन शब्दों का भण्डार १, शुद्धौदन (सही रूप से पके हुये चावल) 🙏 पहले के अर्थ में विसंगति रही जी😩 २. चरणायुध (चरणों से प्राप्त आयुधीय कृपा) ३. कौस्तुभ (एक प्रकार का रत्न विशेष, जो श्री विष्णु ने धारण किया है |) ४. पित्रुपदेश (पिता के उपदेश) ५. अध्यधीन (किसी के अधीन रहने की बाध्यता) काठिन्य प्रकरण के शब्द 1) दुर्दिन 2) उल्लंघन 3)प्रक्रिया 4) संसर्ग 5) सद् गति 6) अन्तर्राष्ट्रीय १. परिमार्जित (जिसे सुधारा गया हो ) २. पुनरवलोकन (फिर से अवलोकन करना) ३. फाल्गुन (एक हिन्दी माह व अर्जुन का एक नाम , जो केवल द्रोपदी कहा करतीं थी ) ४. उज्ज्वल (पूरी तरह से आभायुक्त) ५. मरीचिका (भ्रम) ६. मुमुर्षु (मोक्ष का इच्छुक) ७. याज्ञवल्क्य (यज्ञ का होता, एक पौराणिक ऋषि) १. कौशल्या (कौशल राज की (कन्या) है जो, वह) २. तात्कालिक (तत्काल या उस (संकेत) समय का) ३. उद्देश्य ( उसको (विषय या बात) को लेकर तय की गई व्यवस्था) ४. विसंगति (विपरित संगति\या सही के भ्रम में विपरित मिलाप) ५. व्यतिपात ( विपरित ओर से बहुत अधिक गिरावट) ६. अबादान (जल के संकल्प से किया दान) ७. उल्लेखना (जो पूर्व में

तरुण सक्षम

बेचारा पति " सच कहता हूँ प्राणप्रिये ! मै तुझसे जीत न पाऊंगा | तू अपवाद है मै विवाद हूँ , किस विधि बात बताऊंगा || जो जो तूने बोला है , वो बिना शर्त स्वीकार मुझे | मेरी दुविधा की हर विधा पे, तेरा ही अधिकार प्रिये || सावन की बेला तेरी है , बारिश की बूंदे तेरी हैं | ये अम्बर भी तेरा है , ये धरती भी तेरी है || मै प्रबल संकोच विचारक हूँ , तेरे निर्देशों का मै पालक हूँ | तू परम बुद्धि त्रिलोचन धारी है , क्यूंकि तू एक नारी है || मै मूक रहूँगा कुछ न कहूँगा , समर्पित हैं सारे हथियार प्रिये | जीवन के हर एक पन्ने पर , स्वीकृत है अपनी हार प्रिये || " कविराज तरुण सक्षम

पुरस्कार

1. पंडित राहुल सांकृत्यायन युवा सम्मान- 2017 क्षेत्र- पर्यटन एवं पर्यावरण से संबंधित 2. गणेश शंकर विधार्थी सम्मान- 2017 क्षेत्र- विशेष लेखन, हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु 3. जयशंकर प्रसाद हिन्दी सेवा सम्मान-2017 क्षेत्र- हिन्दी साहित्य में विशेष योगदान

स्वर का चौथा प्रकार

स्वर के प्रकार में चौथा ~ 👇💐🙏🏻 4)  उत्पत्ति\बनावट के आधार पर *स्वर के तीन प्रकार १. मूल या प्राकृतिक स्वर ~ अ, इ, उ, ऋ २. यौगिक ~आ, ई, ऊ, व ॠ (यह चौथा वाला केवल संधि हेतु) ३. संयुक्त~                 ए (अ-आ+इ-ई)                 ऐ (अ-आ+ए-ऐ)                ओ (अ-आ+उ-ऊ)               औ (अ-आ+ओ-औ) (शेष शुद्ध स्वर नहीं हैं न , अत: अगण्य हैं) [26/07 10:00 PM] भगत गुरु: संयुक्त से तात्त्पर्य है ~ अलग-अलग समूह से मिलकर नया स्वरूप धारण करना | और यौगिक से तात्त्पर्य है~ एक ही समूह से मिलकर नया स्वरूप धारण करना | [26/07 10:04 PM] भगत गुरु: दीर्घ संधि के सभी उदाहरण *यौगिक* में होंगे। और शेष सभी स्वर संधियों के *संयुक्त*स्वर में होंगे | संधि प्रकरण पर और चर्चा होगी | पाँचवाँ ओष्ठाकार के आधार पर ~ ये मूलत: दो हैं ~ १. वृत्ताकार ~ उ, ऊ, ओ, औ २. अवृत्ताकार ~ अ, आ, इ, ई, ए, ऐ , ऋ ====== परन्तु कई बार *अर्धवृत्ताकार की स्थिति भी परिक्षाओं में आ जाती हैं* 🙏 ऐसी स्थिति में ~ शुद्ध वृत्ताकार में ~ उ, ऊ (केवल दो) अर्धवृत्ताकार में ~ ओ-औ व अवृत्ताकार में ~ पूर्व के यथावत रहेंगे

स्वर के प्रकार (1/2/3)

[25/07 9:39 PM] Rahul Shukla: पहला संख्या के आधार पर स्वर के प्रकार १. मानक\शुद्ध स्वर २. प्रचलित स्वर\स्वर ३. प्रायोगिक स्वर ४. कुल स्वर\वर्णामाला में कुल स्वर ५. मूल स्वर (आगत\संस्कृत से आए) ६. मूल स्वर (हिन्दी में अंगीकृत)      व्याख्या~ *१. मानक\शुद्ध स्वर~* जो स्वर परिभाषा के अनुसार सटीक हैं अर्थात जो वाकई में स्वर ही हैं। ये १० (दस) हैं~ अ-आ,  इ-ई,   उ-ऊ,   ए-ऐ,   ओ-औ (दो-दो के समूह से ही उच्चारण अन्तर निकलता है ) मानक स्वर १० (दस) हैं , अर्थात  ऋ, अं , अ:  , इन तीनों को छोड़कर शेष सभी , *अब दूसरा~ प्रचलित स्वर~* (जो स्वर संस्कृत से हिन्दी में चलते है या यूँ कहें कि हिन्दी में गिन लेते हैं |) ये है~ ११ (ग्यारह)= १० (दस) मानक + ऋ (चलन में तो है ही) *तीसरा~ प्रायोगिक स्वर* (जिनका प्रयोग हिन्दी के अपने शब्द बनाने में होता है |) ये हैं~ १० (दस) मानक + अं+अ:     *चौथा~ सारे स्वर(पूरे स्वर)* *पाँचवाँ~ मूल स्वर* (संस्कृत) ये हैं~ अ, इ, उ, ऋ (इन्हीं के पारस्परिक संयोग से अन्य स्वर बने हैं | यूँ कहें कि भाषा-सृष्टि की मूर्त ध्वनियाँ यही चार स्वर हैं|) *छठवाँ~ मूल

चिन्ता/चिन्तन

"चिन्ता नही चिन्तन किजिए" दुख की चिन्ता छोड़ो, आनन्द से नाता जोड़ो। सुख - दुख तो आए जाए, चिन्तन को बदला जाए। भौतिक सुख की क्या चिन्ता, कम में भी काम है बनता। दुनिया में बहुत दुखी है, सन्तोषी परम सुखी है। चिन्तन समाज का करिये, जन सेवा  कर्म ही करिये। चिन्ता क्यूँ करते हो भाई, शिव  चिन्तन  है प्रभुताई। डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

प्रसंग प्रेरणा

             ॐ卐 प्रसंग  प्रेरणा  卐ॐ एक बार एक आदमी गृहस्थ जीवन से परेशान होकर एक महात्मा जी के पास पहुंच गया। उनके सानिध्य में रहने लगा। उसने महात्मा जी से पूछा कि जीवन में इतना दुख क्यों है गृहस्थ जीवन में मैंने तो किसी का दिल नही दुखाया और अपना कर्तव्य पालन करता रहा, फिर भी परिवार जनों की अपेक्षाएँ मुझसे बढ़ती गयी जो दुख का कारण बनती है। महात्मा जी, ने अति सुन्दर उत्तर दिया, देखो भाई! दुख तो सब सर्वत्र है और सुख भी सब जगह है बस हमें अपनी सोच बदलनी होती है, कि हम सकारात्मक सोच रखकर सुख से जिएँ, सुख के पल को खुशी से जिएँ, अपेक्षाएँ तो मानव जीवन में रहती ही हैं, बस अनावश्यक नही होनी चाहिए।        गृहस्थ जीवन यही तो सिखाता है कि जिससे हमें प्रेम है, स्नेह है, लगाव है, वह हमारी अपेक्षाओं और जरूरतों के लिए बहुत परेशान न हो या हम भी उसकी मदद करें। दुख के बाद सुख तो आता ही है। काली रात के बाद प्रकाशवान सुबह आती ही है। प्रकृति के नियम सर्वोपरि है।तुम मेरे पास भी तो अपेक्षाओं से ही आये हो क्या परिवार जनों का प्रेम लगाव और अपेक्षायें आपके प्रति यहाँ आने से समाप्त हो गई,  नही ? महात्मा जी की

यजुर्वेद 6/22 निर्मल दादा जी

🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉 🌺ओउम् नमस्ते ओ3म्🌺            ✡विनय✡ ओउ म् मानो मौषधीर्हिँसीर्धाम्नोः धाम्नो राजंस्ततो वरुण नो मुंच।यदाहुरघ्न्याऽइतिवरुणेति शपामहे तो वरुण नो मुंच।सुमित्रिया नऽआपऽओषधयः सन्तु दुर्मित्रियास्तस्मै सन्तु योस्मान् द्वेष्टि यंत्र च वयं द्विष्मः।।यजुर्वेद 6/22             🚩पद्यानुवाद हे राजन्! ऐसा प्रबंध कर सुलभ    हो   सबको  नीर। जल केलिए न कोई भी हो दुखिया और अधीर।। प्रचुर भरी होवें औषधियां सब हों स्वस्थ  नीरोग । ऐसे नियम बनाओ  जिस पर सबको चलते हों लोग ।। किसी तरह का होने पाए कहीं नहीं अतिवाद। जो अवध्य हैं उनकी रक्षा होवे बिना विवाद। जल औषधियां सर्व सुलभ हों इतनी हो भरमार। सबके हैं दुर्मित्र सदृश जो उनसे हमें  निवार।।                     जागेश्वरप्रसादनिर्मल अमरदीप कुलश्रेष्ठ भवन से कलकत्ता (पश्चिम बंगाल ) 🕉🕉🕉🕉🌺🕉🕉🕉

संस्मरण 16 जुलाई 2017

    संस्मरण 16 जुलाई दिन रविवार 2017 को आयोजित हिन्दी व्याकरण शाला के उद्घाटन  एवं 12 जून 2017 को जनचेतना  साहित्यिक सांस्कृतिक समिति  (पंजी• संख्या• 226) के आभासी पटल पर हुए आनलाइन कवि सम्मेलन के सम्मान पत्रों का भव्य वितरण समारोह के  *कार्यक्रम मुख्य अतिथि ~  साहित्य एकादमी युवा सम्मान 2017  प्राप्त अरुणाचल  प्रदेश के "आ• तारो सिन्दिक जी"*  रहें तथा *कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि ~ नासिक,बनारस से प्रकाशित  "माध्यम" त्रैमासिक  पत्रिका के सम्पादक आ• रामकृष्ण सहस्रबुद्धे जी* के आशीष से कार्यक्रम संचालक *आ• दिलीप कुमार पाठक सरस जी* ने  माँ सरस्वती के चित्र पटलार्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीच में अन्य साथियों अनुज नमन जैन अद्वितीय, विकास भरद्वाज सुदीप, आशीष पाण्डेय जिद्दी, आ• बृजमोहन साथी जी का एवं महिला शक्ति आदरणीया अनीता मिश्रा सिद्धि जी, आ• सुशीला धस्माना मुस्कान जी आदि बहुत से वरिष्ठ अग्रज एवं अनुजों के उत्साहवर्धन और हौसलाअफजाई  से कार्यक्रम की रौनक बेहतरीन हो गई।   आ• भगत सहिष्णु वैयाकरण एवं आ• शैलेंद्र खरे सोम छन्दगुरु की उपस्थिति बधाई एवं आभार से जनचे

स्वर के भेद

हिन्दी वर्णमाला के कुल १३ (तेरह) स्वरों को ९ (नौ ) भागों में वर्गीकृत किया गया है~ १. संख्या के आधार पर २. मात्राकाल के आधार पर ३. जाति के आधार पर ४. उत्पत्ति\बनावट के आधार पर ५. ओष्ठाकार के आधार पर ६. संधि के आधार पर ७. मुख स्थान\जिह्वा के आधार पर ८. अनुनासिकता के आधार पर ९. मुखाकृति के आधार पर पहला संख्या के आधार पर स्वर के प्रकार १. मानक\शुद्ध स्वर २. प्रचलित स्वर\स्वर ३. प्रायोगिक स्वर ४. कुल स्वर\वर्णामाला में कुल स्वर ५. मूल स्वर (आगत\संस्कृत से आए) ६. मूल स्वर (हिन्दी में अंगीकृत)      व्याख्या~ १. मानक\शुद्ध स्वर~ जो स्वर परिभाषा के अनुसार सटीक हैं अर्थात जो वाकई में स्वर ही हैं। ये १० (दस) हैं~ अ-आ,  इ-ई,   उ-ऊ,   ए-ऐ,   ओ-औ (दो-दो के समूह से ही उच्चारण अन्तर निकलता है ) मानक स्वर १० (दस) हैं , अर्थात  ऋ, अं , अ:  , इन तीनों को छोड़कर शेष सभी , अब प्रश्न है कि ~ ऋ, अं , अ: - को शुद्ध या मानक क्यों नहीं माना गया ? तो इसका कारण है , यह 👇 स्वर, निर्बाध उच्चारित होते हैं , ठीक है न ✅ और  ऋ, अं, अ: ~का उच्चारण 'सबाध' होता है, निर्बाध नहीं | जो स