Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2016

दीपावली

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 💐💐 30/10/2016💐💐 दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली, दनुजता पर देव की जीत है दिवाली   करें दम्भ दमन,  दया दीप का दान,  दीप दियालिया से रौशन दिवाली  । दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली,     माँ दुर्गे दूर करें तम मनायें दिवाली,  दुख दग्ध दूर हो जीवन सुख दायक,  फैलें दिव्य प्रकाश मनायें दिवाली,  दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली, बुद्धिदेव गणपति का पूजन है दिवाली, श्री लक्ष्मी देती है सुख समृद्धि, दृश्य द्रव्य देवों का आवाहन दिवाली। दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली, अन्त रावण का रामागमन है दिवाली, सेना का मान हो निज ज्ञान का भान हो, दमित न हो अबला मनायें दिवाली। ✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Charyeveti Charyeveti

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 💐💐20/10/2016💐💐 👲👳‍♀चरैवेति चरैवेति👳‍♀👲 चरैवेति चरैवेति, कर्म की न हो इति, सूर्य का तेज हो, सकल हो कर्मगति। सोता रहा तो कलियुगी, उठ गया तो द्वापरयुगी, त्रेता लाये विवेक चरित्र, सत्कर्म बना कृतयुगी । हार से तू न हार, कोशिशे बार बार, रात हो या प्रात हो, उठो चलो भव पार। पुरुष हो पुरुषार्थ हो, चर हो  गतिमान हो, हो मनुज स्वाभिमान, जन हित कल्याण हो। चरैवेति चरैवेति, कर्म की न हो इति, सूर्य का तेज हो, सकल हो कर्मगति।         धन्यवाद ✍ *डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल* 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कलाधर छन्द - प्रगति / विकास

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 💐💐15/10/2016💐💐 👲👳‍♀ प्रगति/विकास/उत्थान 👳‍♀👲 हार जीत की न बात, राह पे बढ़ो प्रभात, देश की पुकार शान, भारती  युवान हो।  वान का बढ़े स्वमान, शान की चढ़े कमान, रात का न अंधकार, धूप से डरो नही। जीत का किशोर जान, राह का न हो गुमान, धीर हो निश्चय भान, जीत हो विकास हो। बाप का सम्मान जान, मात को जहान मान, देश का करो विकास, नाम हो पराग हो। शारदे महान साथ, कर्म से करो सनाथ, रात हो य हो प्रभात, जीत हो विकास हो। वाहिनी मराल रंग, राम दूत रूद्र संग, जीत लें जहान जंग, गान हो युवान हो। शेर साहसी युवान, वात सी विशाल चाल, आस है मशाल भाल, तान हो जवान हो। राह भू उत्थान जान दान पुण्य होय आन वेद हो पुराण होय जीत हो विकास हो।               धन्यवाद ✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

शान्ति दूत भारत

💐💐17/10/2016💐💐 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷       💐 शान्ति दूत भारत 💐               राधेश्यामी छन्द  भारत का यह अमन संदेश, मन अखिल विश्व पर छाया है, जो नही हिला बम हमलों से, उसका परचम लहराया है।   विचार क्रान्ति का जन संदेश, लायेगा शान्ति होगा अमन, मन विकृति को जड़ से हटाकर, सामाजिक कुरिति का हो गमन। देश पड़ोसी भी अपनाये, मंत्र योग की अविरल खान, रूस ब्राजील चीन सहयोग, गायें विकास शान्ति का गान। आतंकवाद का अन्त करो, विकसित उद्योग कृषक बनें फैलाये पुरातन सभ्यता, शान्ति दूत देश भारत बनें।  🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 ✍ *डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल*

स्वागत गीत

🌹10-10-2016🌹 सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। स्वागत का सुमन लेकर आये हैं, स्वागत का सुन्दर मन लेकर आये हैं, मइया से मिलें  स्वरुप सम्मान शक्ति, शान्ति का आज अमन लेकर आये है। स्वागत है आज संयम लेकर आये हैं, स्वागत है सफलता का संगम लेकर आये हैं, अभिपूरित हो संस्कार हमारे, स्वागत का आज सुमन लेकर आये हैं। स्वागत सुमंगल सुधारस लेकर आये हैं, स्वागत स्नेह प्यार भजन लेकर आये हैं, आशीष हो मइया का हो हम सम्पन्न, स्वागत सुमन का संगम लेकर आये हैं। स्वागत का स्वलिखित गीत लेकर आये हैं, स्वागत का झंकृत संगीत लेकर आये हैं, मन हमारा है प्रसन्न प्रफ्फुलित, स्वागत का मलयज कलश लेकर आये हैं। सरस्वती की कलम लेकर आयें हैं, गणपति का वन्दन लेकर आये हैं, आवाहित देव उपस्थिति में सम्मेलन, साहित्य संगम का नमन लेकर आयें है । ✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

क्षमा

🌷17/10/2016 🌷 💐💐 क्षमा 💐💐 दान में सबसे बड़ा ज्ञान क्षमा का दान जो सुख है संतोष मे कही नही ही मान आज करेगा जो क्षमा, कर्म कौशल में है रमा, प्रगति कदम चूमेगी, दीप्त होगा बूझा शमा मनुज करें गुण ग्रहण, क्षमा शील भाषा वरण, साहित्य संगीत कला विशेष, छोड़ पशुता लें प्रभु शरण। न ईर्ष्या क्रोध से खप, मंत्र ज्ञान दान का जप, आचार विचार नम्रता से, हो पूर्ण जीवन का तप घटे व्यवहारिक विषमता, लघु गुरु में हो समता, देखें न खामी करें सदा क्षमा, बढ़े प्रेम सौहार्द ममता ✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Mahatma Gandhi

🙏🏻02 अक्टूबर 2016🙏🏻 जो नेह स्नेह पुजारी है जो मन मन्दिर का वासी है। जो युग परिवर्तन करता है जो सबके दिल में रहता है। सत्य अंहिसा का जीवन जिसका कर्म ही गीता है। जिसका जीवन सरल सुलभ जो दुखों को भी पीता है। हम बापू उसको कहते हैं वो दिल में सबके जीता है। हम नमन करें उस बापू को हम नमन करें बहादुर को। नमन ईश का अभिनन्दन नमन चराचर जगवन्दन। जन्म मनायें शास्त्री का और जयन्ती बापू की। सृजन हमारा सुखमय हो सबका ही उसमें वन्दन हो। प्रेम भाव का चन्दन हो युग परिवर्तन का वन्दन हो। जो अडिग अटल अनुपम है जो पीर परायी हरता है। वन्दन है उस बापू को उस राष्ट्र पिता को नमन है। 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻                                        साहिल